पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*खेतों खलिहानों से होकर गुजरता है विकास का मार्ग*

03 July, 2026  |  11:26 AM
*खेतों खलिहानों से होकर गुजरता है विकास का मार्ग*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*दानगंज/वाराणसी -*किसान सम्मान दिवस के अवसर पर शनिवार को चोलापुर ब्लाक सभागार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए किसानों से उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश के विकास का मार्ग खेतों व खलिहानों से होकर गुजरता है उनका यह कथन किसानों को हमेशा प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।पूर्व प्रधानमंत्री के विचार किसानों के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वर्षों पहले थे।

*इन किसानों को मिला सम्मान-*

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की "आत्मा" योजनान्तर्गत कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।गेहूं उत्पादन के लिए कटारी गांव के तेज बहादुर यादव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।इसी प्रकार बागवानी के क्षेत्र में बबियांव के सौरभ रघुवंशी को प्रथम पुरस्कार,मछली पालन के लिए पहाड़पुर के प्रकाश राम को प्रथम पुरस्कार,पशुपालन के क्षेत्र में बबियांव के प्रशांत कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला।किसानों को प्रमाण पत्र एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक एवं बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने प्रदान किया।किसानों को प्रमाण-पत्र के साथ ही पुरस्कार स्वरूप दो हजार रूपये की धनराशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जायेगी।इस दौरान पंकज भास्कर,ओम प्रकाश गुप्ता,मदन मोहन चौबे आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्वामी शरण कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभाष झा ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)