पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बाल मजदूरी के खिलाफ निकाली जन जागरूकता रैली

03 July, 2026  |  11:06 AM
बाल मजदूरी के खिलाफ निकाली जन जागरूकता रैली

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। जन कवि धूमिल स्मारक पुस्तकालय खेवली से पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व मे बाल मजदूरी के खिलाफ जन जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली मे स्कूल चलो- स्कूल चलो,सब पढे़ सब बढे़,शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन,बच्चों को पढा़ओ बाल मजदूरी हटाओ,आदि स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने बताया की यह अभियान मार्च अप्रैल महीने तक चलाया जाएगा। ईट भट्टो पर सम्पर्क कर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोडा़ जाएगा।इसमें प्रमुख रूप से वृजेश पटेल,लौटन पटेल,मनीष कुमार,राम,अमन,अनुभव,साजन,खुशी,प्रिंस सहित कई लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)