पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

प्रधान की मौत से गांव में दौड़ी शोक की लहर, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज 

02 July, 2026  |  04:18 PM
प्रधान की मौत से गांव में दौड़ी शोक की लहर, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज 

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

प्रधान की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार गांव के प्रधान प्रतिनिधि का निजी अस्पताल में ब्रेन व हार्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को कचनार गाँव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान विजय पटेल (45 वर्ष) का ब्रेन व हार्ट की बीमारी के चलते वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उर्मिला पटेल ग्राम प्रधान के पति विजय पटेल ब्रेन व हार्ट के मरीज थे। बीते शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनको वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को सुबह इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने पर प्रधान प्रतिनिधि विजय पटेल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विजय पटेल राजातालाब के दुर्गा पूजा नव युवक संघ समिति के अध्यक्ष भी थे और अपने गाँव कचनार के पिछले कार्यकाल के ग्राम प्रधान भी थे इनकी पत्नी उर्मिला पटेल वर्तमान में कचनार ग्राम प्रधान है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)