पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

हौसला बुलंद चोरों ने किराना की दुकान में घुसकर हजारों का सामान लेकर चपत हो गए 

03 July, 2026  |  10:38 AM
हौसला बुलंद चोरों ने किराना की दुकान में घुसकर हजारों का सामान लेकर चपत हो गए 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

चन्दौली इलिया। कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने किराना की दुकान में घुसकर नगद, जेवर सहित हजारों रुपए का माल पार किया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने मौका मुआईना किया।

  सैदूपुर कस्बा में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर अरविंद गुप्ता के किराना की दुकान है। रोज की भांति रात्रि 9 बजे वह दुकान बंद करके बसाढी गांव स्थित अपने मकान पर सोने चले गए थे। जहां रात डेढ बजे के लगभग नकाबपोश चोर छत के रास्ते दरवाजे का कुंडी खोलकर दुकान में आए और काउंटर का लॉक खोलकर उसमें रखा लगभग 25 हजार रुपए नगद और सोने के मंगलसूत्र तथा चांदी का पायल चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरा के आधार पर चोर मोबाइल टॉर्च के सहारे दुकान में काउंटर के सभी दराज को खंगाला और एक दराज में रखा नगदी तथा दूसरे में रखे जेवरात को लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे भुप्तभोगी ने देखा कि दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ है जिस पर घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज दुर्गा दत्त यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर घटना के तहत तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वही बीच बाजार में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर चोरी की घटना घटित होने से लोगों में दहशत बना हुआ है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)