पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 

03 July, 2026  |  10:34 AM
डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चकिया, चन्दौली। विकासखंड चकिया के सभागार में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाया गया । इस दौरान चकिया विकासखंड में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रधान चेतन सिंह मौर्य ने अंबेडकर साहब को कम शब्दों में दर्शाते हुए बोले सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता डॉ भीमराव अंबेडकर हम लोगों के लिए भगवान के समान है । डॉ भीमराव अंबेडकर हम सभी लोगों के जीने के अधिकारों के लिए सबसे बड़ा आंदोलन किये उनका संघर्ष ही हमारा पहचान है । आज हम जिस पद या क्षेत्र में है डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है । ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए बोले की हमारी पहचान ही अंबेडकरवादी है । अंबेडकर साहब ने हम लोगों को स्वर्णिम संविधान दिया है जिसके बदौलत आज हम लोग अपनी बातों को बुलंदी से रख रहे हैं ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)