पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये व मतदान के लिये छात्राओं को एसडीएम ने किया जागरूक*

03 July, 2026  |  10:23 AM
*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये व मतदान के लिये छात्राओं को एसडीएम ने किया जागरूक*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार की दोपहर एसडीएम राजातालाब अमित कुमार गुप्ता ने सभी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने व मतदान के लिए जागरूक किया। एसडीएम ने छात्राओं से कहां कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आप सभी लोग प्रेरित करें। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए अभी तीन दिन का समय बचा हुआ है। एसडीएम ने कहां की भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र देश है इसमें स्वस्थ जनतंत्र की पहचान सभी करें।मतदान प्रजातंत्र से नाता है।हम सब मतदाता हैं।हम सब ने ठाना है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है।साथी ही सभी को मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।इस दौरान महाविद्यालय की दो सौ छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़ने के लिए एसडीएम ने छात्राओं को फॉर्म उपलब्ध कराएं।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्या डॉ. रिंकी सिंह, एचओडी अपर्णा विश्वकर्मा, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', योगेश सिंह, अनिता देवी, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, डॉ. अंजना सिंह, अमृता सिंह, सपना पांडेय, स्वेता मिश्रा, राजेश, वीरेंद्र, रामजी, राकेश, राजकुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)