पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चोलापुर पुलिस ने चुपके से फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 28 October, 2026
चोलापुर पुलिस ने चुपके से फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चोलापुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 381/2022 धारा 354/354(ग) भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम नाविक पुत्र ज्ञानेन्द्र नाविक निवासी ग्राम कोला के पुरा कैथोर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को रसड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। चूंकि अभियुक्त द्वारा पीड़िता से बार बार छेड़खानी किया जा रहा है तथा उसको बदनाम करने के लिए भी धमकाया जा रहा है तथा ब्लैक मेल किया जा रहा है अभियुक्त उपरोक्त द्वारा TEMPERING OF EVIDENCE   और पीड़िता के साथ दुबारा घटना किये जाने की व मोबाईल बदल दिये जाने की पूर्ण सभावना है जो धारा 354ग भादवि का मुख्य आधार है तथा अभियुक्तगण उपरोक्त धारा 41(1) सीआरपीसी के प्रावधानो का लाभ न देते हुए गिरफ्तार किया जाना आवश्यक था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दानगंज अरुण प्रताप सिंह,का0 आशुतोष सिंह ने गिरफ्तार किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)