पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जरूरतमंदों को मदद करना सबसे पुनीत कार्य-मुकेश कनोरिया

03 July, 2026  |  10:13 AM
जरूरतमंदों को मदद करना सबसे पुनीत कार्य-मुकेश कनोरिया

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

चन्दौली बरहनी जमुर्खा गांव में रविवार को पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व मनोज सिंह पसाई के नेतृत्व में जरूरतमन्दों को उपहार वितरण व निःशुल्क अस्पताल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूट माइंस गोल्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश कनोरिया ने 2400 महिलाओं को साड़ी व 2000 पुरुषों को कम्बल वितरण किया।वही अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश कनोरिया ने कहा कि समाज हित के सभी को आगे आकर मदद करने की जरूरत है।कम्पनी जरूरतमंदों व असहायों का हमेशा मदद करती है।किसी का सहयोग व मदद करना कभी भी नुकसान नहीं होता है।कम्पनी की सोच है कि समाज को आगे बढ़ाने में हर सम्भव सहयोग किया जाए।इसके लिए आज जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी व पुरुषों कम्बल वितरित किया गया।आज निःशुल्क अस्पताल खोलने का काम किया गया है।प्रत्येक रविवार को अस्पताल पर निःशुल्क दवा व चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए स्कूल खुलवाने का काम किया जाएगा।ताकि समाज के जरूरतमंद विकास की ओर आगे बढ़ सके।कम्पनी समाज हित के लिए सदैव कार्य करेगी।धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप सिंह मुन्ना व संचालन आलोक सिंह ने किया।इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर योगेंद्र कुमार, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, अर्चना मुकेश कनोरिया, एलिन कनोरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, पंकज कुमार, अमित कुमार, सुभाष नवनीत गुप्ता, सुशील कुमार, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह, ड़ा0 हरेंद्र राय, उपेंद्र प्रताप सिंह,रामप्रताप राय, राजेश तिवारी,रामजी तिवारी, अजीत पांडेय, रामेश्वर सिंह आदि रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)