पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*तीनों राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया खुशी*

03 July, 2026  |  10:10 AM
*तीनों राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया खुशी*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) बाजार में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ हुई जीत पर भाजपा ने वरिष्ठ नेता व प्रबंधक संजीव सिंह गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नाचते गाते पटाखा फोड़कर जश्न मनाया।भाजपा ने वरिष्ठ नेता व प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहां की तीनों राज्यो की जीत सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो पूरी बाकी है जो जो 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में मोदी जी नेतृत्व में दिखाई देगी।उन्होंने कहां की भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में चार सौ के ऊपर सीट जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगी।भाजपा की यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। धारा 370, राम मंदिर, धार्मिक स्थलों का विकास ने इस जीत को और बड़ा कर दिया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिंद, भाजपा नेता अजय तिवारी, अमित पांडेय (रिंकू), सुरेन्द्र भारतीय, अभिषेक त्रिपाठी (सुमित), राकेश यादव, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)