पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

स्टूडेंट्स को मिले सही दिशा इसलिए टीचर्स को किया ट्रेंड ||

03 July, 2026  |  10:04 AM
स्टूडेंट्स को मिले सही दिशा इसलिए टीचर्स को किया ट्रेंड ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर वाराणसी में प्रिंसिपल सह शिक्षक सम्मेलन का आयोजन बीएल डब्लू स्थित होटल ली लोटस ग्राण्ड में किया गया | मोहाली के झंजेरी में स्थित चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ओनर एंड प्रेसिडेंट एस. रासपाल सिंह धालीवाल व मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल ने बताया कि सीजीसी छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को आकार देने में शिक्षकों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानता है | इस बैठक में छात्र कैसे अपना कॉलेज चयन करें और कैसे अपना कोर्स चुनें इसको लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया स्कूल से कॉलेज तक निर्बाध परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों के टीचर्स के साथ चर्चा की गई |

 

कार्यक्रम का उद्देश्य -

 

कार्यक्रम का उद्देश्य अपने करियर में आगे बढ़ रहे छात्रों को सही दिशा दिखाना था टीचर्स को यह बताया गया कि वह कैसे अपने विद्यार्थी को उनके करियर के लिए सही दिशा दिखा सकते हैं बैठक में 92 स्कूलों के 115 प्रिंसिपल व शिक्षक उपस्थित थे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, उच्च शिक्षा के एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में गर्व से खड़ा है जिसने प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त की है |

 

चर्चा है जरूरी -

 

सीजीसी का मानना है कि शिक्षा के लिए एकीकृत दृष्टिकोण बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की चर्चा जरूरी है ताकि छात्रों को उनकी शैक्षिक यात्रा के दौरान सही मार्गदर्शन मिले | 

 

कॉलेज की तरफ से हेड एडमिशन एंड मार्केटिंग डॉ. हितेश कलोटा, मैनेजर एडमिशन अभिषेक जायसवाल, यूपी हेड हिमांशु सिंह , राजवीर सिंह , दिव्या शर्मा ,सीजीसी के मालिक और अध्यक्ष एस. रशपाल सिंह धालीवाल, प्रबंध निदेशक अर्श धालीवाल उपस्थित रहे |

 

इस आयोजन में 92 स्कूलों ने भाग लिया 70 प्रिंसिपल और 50 शिक्षक उपलब्ध रहे ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)