पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चोलापुर,कैंट,लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने 26/11हमले में शहीदों को किया नमन 

03 July, 2026  |  09:55 AM
चोलापुर,कैंट,लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने 26/11हमले में शहीदों को किया नमन 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।।प्रभारी निरीक्षक चोलापुर परमहंस गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कैंट दुर्गेश मिश्र,लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने 26/11 हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए बताया कि 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमले के 15 साल पूरे हो गए हैं। आतंकवादियों ने ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मगर देश के बहादुर जवानों और पुलिसकर्मियों ने आतंक के दहशतगर्दों का डटकर सामना किया और कई बेगुनाहों की जान बचाई थी। हालांकि,पांच बहादुरों को इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।हेमंत करकरे,अशोक काम्टे,विजय सालस्कर,तुकाराम ओंबले व मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को सत सत नमन है ।इन पांच बहादुर जवानों और पुलिसकर्मियों के अलावा हवलदार गजेंद्र सिंह,नागप्पा आर.महाले,किशोर के शिंदे,संजय गोविलकर,सुनील कुमार यादव और कई दूसरे लोगों ने भी बहादुरी की मिसाल पेश की थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)