पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज रजला कुरौली से बाबतपुर घाट तक साइकिल रेस का आयोजन*

03 July, 2026  |  09:53 AM
*पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज रजला कुरौली से बाबतपुर घाट तक साइकिल रेस का आयोजन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली व गोमती महोत्सव के शुभ अवसर पर पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज रजला कुरौली नियार से बाबतपुर घाट तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया।जिसमें बनारस सहित अगल-बगल के जिले के बच्चों ने भाग लिया।पूर्व ब्लाक प्रमुख चोलापुर सतीश चौबे जी वह अजगर चौकी इंचार्ज हर्ष मणि त्रिपाठी जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल रेस में प्रथम पुरस्कार जनपद चंदौली के मुलायम यादव को एक साइकिल ₹1100 नगद मोमेंट, दूसरे स्थान पर सत्यम हरदासीपुर के रहे इनको ₹2500 नगद वह एक मोमेंट एवं तृतीय स्थान पूरेधुरशाह को 1100 नगद वह मोमेंटो देकर आप सभी को सम्मानित किया गया।अन्य सभी प्रतिभागियों को एक टीशर्ट उपहार स्वरूप दिया गया।उक्त अवसर पर डॉक्टर पीके दुबे, दिलीप चौबे, मनीष चौबे, शिवम पांडे, मुक्ति नारायण चौबे, धनंजय चौबे इत्यादि दर्जन और लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)