पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पराली एवं गोबर की लकड़ी द्वारा संचालित कोल्डरूम कम रिपेनिंग चैम्बर कम डिहाइड्रॉटर (NCDC, लखनऊ द्वारा अनुदानित) का उद्घाटन किया गया

03 July, 2026  |  09:51 AM
पराली एवं गोबर की लकड़ी द्वारा संचालित कोल्डरूम कम रिपेनिंग चैम्बर कम डिहाइड्रॉटर (NCDC, लखनऊ द्वारा अनुदानित) का उद्घाटन किया गया

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटिड,टिकरी वाराणसी,जो कि कृषि उत्थान में निरंतर कार्य कर रही है,इस क्रम में आज संगठन के कार्यालय टिकरी में मुख्य अतिथि IAS हिमाशु नागपाल, CDO, Varanasi,की उपस्थिति में पराली एवं गोबर की लकड़ी द्वारा संचालित कोल्डरूम कम रिपेनिंग चैम्बर कम डिहाइड्रॉटर (NCDC, लखनऊ द्वारा अनुदानित) का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ०ए०के० सिंह (डिप्टी डायरेक्टर कृषि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अद्यक्षता संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति ने संगठन  द्वारा अपनायी गई नई तकनीकी को स्थापित करने हेतु संगठन के अध्यक्ष ई० अमित सिंह को बधाई दी और कहा कि इससे किसानों की आय में निश्चित ही वृद्धि होगी एवं पराली जलाने से होने वाली पर्यावरण क्षति की रोकथाम होगी।डॉ०ए०के० सिंह ने कहा के मैंने अपने कार्यकाल में इस तरह की तकनीकी पहली बार देखी है जिससे किसान एवं पर्यावरण दोनों को लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में सीडीओ एवं डिप्टी डायरेक्टर कृषि द्वारा पौध रोपण कर किसानो को शपथ दिलाई गई।मकार्यक्रम में संगठन के सचिव रामकुमार राय एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार राय,ब्रजेश अस्थाना ( मुख्य लेखा अधिकारी),अश्वनी सिंह,विजय कुमार सिंह(कृषि विभाग), ई० अलिंद सिंह, जी०के० सिंह (TSU), हिमांशु चतुर्वेदी,अशोक कुमार(प्रगतिशीतल किसान),सूर्यदेव प्रधान( टिकरी ग्राम -प्रधान), रमेश प्रधान(मुड़ादेव ग्राम-प्रधान), सुरेश कुमार,राकेश दुबे कार्यक्रम में उपस्थित रहे|

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)