पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*02 शातिर वाहन चोर लंका पुलिस के शिकंजे में, कब्जे से चोरी की कुल 04 अदद मोटरसाइकिलें बरामद*

03 July, 2026  |  09:39 AM
*02 शातिर वाहन चोर लंका पुलिस के शिकंजे में, कब्जे से चोरी की कुल 04 अदद मोटरसाइकिलें बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.11.2023 को लंका पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दो नफर शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से थाना लंका क्षेत्र से चोरी की गयी 04 मोटर साइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- पकड़े गये अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोग घूमघूम कर मोटरसाइकिलें चोरी करते हैं तथा उन्हें बेंचकर अपना खर्च चलाते हैं। बरामदशुदा मोटरसाइकिलों के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब UP65CR7572 अपाचे BHU के इमरजेंसी गेट से दिनांक 14.11.2023 को चोरी किये थे तथा दूसरी गाड़ी UP 65 BS 5093 अपाचे ब्लैक कलर अस्सीघाट के कोविलूर मठ से 15-20 दिन पहले चोरी किये थे। जिन्हें हम लोग बेचने की फिराक में जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये। कड़ाई से पूछताछ पर बताये कि अन्य 02 चोरी की मोटरसाइकिलें अपना घर आश्रम के पास खण्डहरनुमा एक मकान में छुपाकर रखें है। जिसको हम लोगो ने चोरी किया था और बेंच नही पाये है। अभियुक्तगण की निशांदेही पर वाहन संख्या UP 65 BM 2286 डिस्कवर व दूसरी गाड़ी UP 65 AY 9076 सुपर स्प्लेंडर काले-नीले रंग की बरामद की गयी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)