पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

विभागीय उदासीनता से स्ट्रीट लाइट बंद,हो रही हैं आये दिन दुर्घटनाएं

03 July, 2026  |  09:37 AM
विभागीय उदासीनता से स्ट्रीट लाइट बंद,हो रही हैं आये दिन दुर्घटनाएं

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ। वाराणसी से आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट विभागीय उदासीनता के चलते बंद है।जिससे अंधेरा होने से आये दिन ग्रामीण व राहगीर गिरकर घायल हो रहें है।अब तक कई बड़ी दुर्घटनाएं भी घट चुकी है।अल्लोपुर,चमरहा से उदयपुर महावीर तक स्ट्रीट लाइट जब से लगा है तब से बंद है। कुछ स्थानों पर तो कुछ दिन जलने के बाद आज तक बंद है जिससे रोज घटनाएं घट रही हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) के अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीण आजीज आ चुके हैं।शिकायत करने के बाद भी विभाग चुप्पी साधे पुनः किसी बड़े दुर्घटना के इंतजार में है। प्रदेश सरकार सड़कों की सुंदरता के लिए तरह तरह की योजनाएं बना रही हैं वही डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट मुंह चिढा रहा है।अंधेरे के चलते चोरी,हत्या,लूट तक कि वारदात हो सकते है। स्थानीय ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों ने आक्रोश जताया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर डिवाइडर की स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई तो अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताएंगे जिसके जिम्मेदार विभाग के उच्चाधिकारी होंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)