पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना कपसेठी पुलिस टीम नें दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  09:28 AM
*थाना कपसेठी पुलिस टीम नें दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16-11-2023 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 138/23 धारा 498ए/323/304बी भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त 1. राजेन्द्र प्रसाद पटेल पुत्र स्व0 जोधई उम्र करीब 58 वर्ष 2. धनदेई पत्नी राजेन्द्र प्रसाद पटेल उम्र करीब 54 वर्ष निवासीगण ग्राम दांदुपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में जगदीश कुशवाहा प्रभारी निरीक्षक,हे0का0 सन्तोष यादव,का0 बव्लू निषाद,म0का0 सोनी गौड़ - थाना-कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)