पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह दीपोत्सव का आयोजन ||

03 July, 2026  |  09:25 AM
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह दीपोत्सव का आयोजन ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

दीपों का यह पर्व आपके परिवार में रोशनी की बहार करता है घर परिवार में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है - उत्तम अग्रवाल ||

 

वाराणसी :- रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह दीपोत्सव का आयोजन गोकुल निकुंज, सारनाथ में मंगलवार की रात आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन उत्तम अग्रवाल पूर्व गवर्नर रहे उन्होंने उक्त अवसर पर कहा कि दीपों का यह पर्व आपके परिवार में रोशनी की बहार करता है और इस आयोजन से घर परिवार में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है एवं पारिवारिक वातावरण उत्पन्न होता है जो वर्ष पर्यंत सभी सदस्यों में एक नई स्फूर्ति का संचार करता है |दीपों के पर्व के अवसर पर दीप द्वारा सजावट पूरे आकर्षण का केंद्र रही, रंगोली प्रतियोगिता, दिए की सजावट फैशन शो, रैम्प शो आदि का भी आयोजन उक्त अवसर पर किया गया सभी महिलाओं एवं बच्चों ने खूब जमकर भाग लिया विजेताओं को पुरस्कार आदि प्रदान किए गए |

 

आतिशबाज द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का इंतजाम किया गया , चाट एवं भोजन का सभी सदस्यों ने लुत्फ उठाया | अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा संचालन पूर्व असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल द्वारा एवं धन्यवाद प्रकाश मनीष चौधरी सचिव द्वारा किया गया ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)