पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*"बाल विवाह अभिशाप "विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता*

03 July, 2026  |  09:19 AM
*"बाल विवाह अभिशाप "विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

हरहुआ- विकास खंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत करोमा स्थित वनवासी बस्ती में आदर्श फाउंडेशन द्वारा " बाल विवाह अभिशाप " विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 23 बच्चों ने भाग लिया।पेंटिग के माध्यम से बच्चों ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम को अपनी पेंटिंग में दर्शाते हुए इस सामाजिक कुसंगति को समाज से रोकने का अपील करते हुए नजर आये, बच्चों ने बाल विवाह से होने वाले नुकसान को भी पेंटिंग में दर्शाया l

चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चे नीता कुमारी,आंचल कुमारी,अनमोल कुमारी,रुक्मिना कुमारी, दुर्गा कुमारी,पायल कुमारी,पारो कुमारी,गुलशन वनवासी,विनय वनवासी,रोहित वनवासी और साहिल वनवासी को निर्जला देवी, मंजू देवी,गुड़िया देवी, कलावती देवी और लक्ष्मी देवी द्वारा सम्मानित भी किया गया।आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की बाल विवाह जागरूकता को लेकर सरकार और कई संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाये जाते हैं इसके बावजूद अभी भी कुछ अभिभावक कम उम्र में बेटियों की शादी करने से परहेज नहीं करते, इसे हर हाल में रोकने की जरूरत है, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।मौके पर वनवासी बस्ती करोमा के गणमान्य जन और आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)