पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

03 July, 2026  |  09:19 AM
कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर/वाराणसी :स्थानीय क्षेत्र के मुनारी खेल के मैदान में सोमवार को भव्य दंगल का आयोजन किया गया दंगल का शुभारंभ डॉक्टर पीयूष यादव व राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू ने पहलवानो का हाथ मिलवाकर किया उनलोगों ने कहा कि यह दंगल हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है इस तरह के खेलकूद ग्रामीण अंचल में होने चाहिए हाथ मिलवाने के साथ ही दंगल में कुश्ती प्रारंभ हो गई है जिसमें पहलवानों ने अपने दाव - पेंच दिखाते हुए एक- दूसरे को पटखनी दी वही विजेता पहलवान में रागनी ,नागेश यादव, प्रदीप यादव व अन्य लोग रहे इसके अलावा अखाड़े पर छोटी कुश्ती से लेकर बड़ी कुश्ती होती रही दंगल कमेटी ने सभी पहलवानों को प्रोत्साहन राशि देकर विदा किया ग्रामीणों को दंगल की आखिरी कुश्ती देखने में काफी रोचक रही इस दौरान हिंद केसरी लाल जी पहलवान, अमित शर्मा (पूर्व प्रधान), समाजसेवी धन्नी सोनकर , प्रदीप यादव , राजेंद्र दुबे,ग्राम प्रधान मुनारी राजेश राम सहित आदि लोग मौजूद रहे l

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)