पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बी एच यू के डॉक्टर द्वारा पथरी का सफल इलाज*

03 July, 2026  |  08:54 AM
*बी एच यू के डॉक्टर द्वारा पथरी का सफल इलाज*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान में पथरी का सफल इलाज किया गया तथा इस समस्या से पिडित कई दिनो से परेशान अर्चना उपाध्याय का सफल इलाज हुआ ।तथा उनके पति आख़िलानन्द उपाध्याय इस इलाज से बहुत ही खुश और प्रसन्नता जाहिर की आपको बता दें पथरी का सफल इलाज डॉक्टर राहुल खन्ना के नेतृत्व में हुआ उन्होंने बताया कि आज के समय में किडनी स्टोन की बीमारी एक बेहद आम समस्या बन चुकी है. किडनी स्टोन को हिंदी में पथरी या पथरी की बीमारी कहा जाता है. कई बार ये बीमारी बेहद छोटे स्तर पर होती है और इंसान को ज्यादा परेशान नहीं करती है लेकिन जब यह गंभीर रूप ले लेती है तो इसमें आपको असहनीय दर्द हो सकता है. ये आपके दिन का सुकून और रातों की नींद छीन लेती है.

किडनी का काम खून साफ करना और यूरीन बनाना है. यह आपके खाने और पीने वाली सभी चीजों से निकले विषाक्त तत्वों (एक तरह का कचरा) को बाहर निकालने का काम करती है लेकिन जब किडनी से ये विषाक्त पदार्थ पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं तो ये धीरे-धीरे जमा होकर पथरी यानी स्टोन का रूप ले लेते हैं जिसे मेडिकल भाषा में किडनी स्टोन कहा जाता है.किडनी स्टोन होने के कई कारण हैं लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है. शरीर में लंबे समय तक ये परेशानी किडनी डैमेज और किडनी फेलियर का कारण बन सकती है.

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)