पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

किसान की बेटी का यूपीपीएससी में हुआ चयन

Updated on: 27 October, 2026
किसान की बेटी का यूपीपीएससी में हुआ चयन

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

महराजगंज(जौनपुर)
किसान की बेटी रश्मि यादव ने यूपीपीएससी में सफलता हासिल की है। 22 कैटेगरी रैंक के साथ रश्मि का चयन आबकारी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।
स्थानीय क्षेत्र के सीड निवासी किसान हरिश्चंद्र यादव और एएनएम संगीता यादव की बेटी रश्मि की सफलता पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है रश्मि यादव की प्राथमिक शिक्षा ननिहाल लालाबाजार स्थित सरस्वती प्राथमिक विद्यालय ,जूनियर हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर, बीएससी ,एमएससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद 2018 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। बताया कि प्रयागराज में रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए ही सफलता हासिल किया। बीच में टेस्ट सीरीज ज्वाइन की थी। 2022 की मेंस में भी शामिल हुई है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)