पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी : यूपी कालेज के पूर्व छात्र जय कुमार पांडेय बने नगर आयुक्त, परिजनों व गुरुजनों में हर्ष* 

Updated on: 28 October, 2026
*वाराणसी : यूपी कालेज के पूर्व छात्र जय कुमार पांडेय बने नगर आयुक्त, परिजनों व गुरुजनों में हर्ष* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* यूपी कालेज के पूर्व छात्र हरहुआ क्षेत्र के औरा गांव निवासी जय कुमार पांडेय का चयन 67वीं बीपीएससी नगर आयुक्त के पद पर हुआ है। इससे परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। 

 

औरा गांव निवासी जगदीश पांडेय के पुत्र जय कुमार पांडेय ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूपी कालेज से की थी। वहीं हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई एक छोटे से गांव से पूरी की। उनका चयन 67वी बीपीएससी में नगर आयुक्त के पद पर चयन हुआ है। जय ने अपने पोस्ट में 19वां रैंक और ओवरऑल 140वां स्थान प्राप्त किया है।

 

जय कुमार पांडेय सेंट्रल गवर्नमेंट की चार नौकरियां कर चुके हैं। फिलहाल वाराणसी के लोक निर्माण विभाग में संभागीय लेखा अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पिता किसान हैं और एक छोटा सा जनरल स्टोर चलते हैं। जय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार व गुरुजनों को दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)