पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुण्यतिथि पर असहाय लोगों को वितरीत हुआ कम्बल

03 July, 2026  |  08:30 AM
पुण्यतिथि पर असहाय लोगों को वितरीत हुआ कम्बल

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। क्षेत्र के समाजसेवी पश्चिमपुर निवासी स्व0 रामराज पटेल के स्मृति व 10 वे पुण्यतिथि पर गुरुवार को असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया।इस दौरान श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहाकि जीवन मे सदा दूसरे के सुख दुख सहभागी रहे रामराज जी हम लोगों के लिए प्ररेणा स्रोत रहे। आज उन्ही के प्रेरणा से लोगों के बीच सेवा करने का मौका मिल रहा है। इस दौरान 89 असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया। अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पटेल व संचालन नंदलाल पटेल ने किया। इस दौरान पूर्व पिंडरा बार अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा,बाल किसुन पटेल,प्रवीण सिंह,ओमप्रकाश,आनंद शर्मा,जवाहर बाबा,राजेन्द्र बहादुर सिंह,कैलाश पटेल,सन्तु दादा, डॉ घनश्याम पटेल,पनधारी यादव पूर्व सेनाधिकारी ईश्वरचंद राव,हरिचन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य लोग रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)