पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त महबूब शेख गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया मोबाईल व कुछ नगदी बरामद*

03 July, 2026  |  08:15 AM
*थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त महबूब शेख गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया मोबाईल व कुछ नगदी बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0244/23 धारा 379/411 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त महबूब शेख पुत्र इब्राहिम शेख निवासी शिवरामपुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक- 18.10.2023 को समय करीब 19.50 बजे मुरकट्टा बाबा मन्दिर पार्क के पास से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये 01 अदद मोबाईल व चोरी किये गये पैसे में से बचे 390/- रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विवरण पूछताछ- अभियुक्त महबूब शेख ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-04.09.2023 को एक व्यक्ति पाण्डेयपुर चौराहे से मेरे आटो में बैठा था जिसका मोबाईल व 10000/-रू0 मैने चोरी कर लिया था उसके मोबाइल मे लगे सिम को निकाल कर मैंने अपनी पत्नी के नाम से एक सिम लेकर उसी मोबाइल में लगा कर चला रहा था तथा जो रुपया चोरी किया था वो खाने-पीने में सब खर्च हो गया और उसी पैसे मे से मेरे पास सिर्फ 390/- रुपया बचा था जो आप ने बरामद किया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि० ओम नारायण शुक्ल,उ0नि0 विजेन्द्र सिंह,हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्य,का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)