पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बेटियों को पूरा अधिकार दो बेटे जैसा प्यार दो*

03 July, 2026  |  08:10 AM
*बेटियों को पूरा अधिकार दो बेटे जैसा प्यार दो*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को चोलापुर विकासखंड अंतर्गत पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया और जिसका विषय सामाजिक परिदृश्य में बालिकाओं भूमिका और रणनीति जिस पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रंजना जी ने लड़कियों को कैसे अपने अधिकार को पाना है पीछे जो चुनौतियां हुई उसे पर रोने से बढ़िया है की आगे कुछ सकारात्मक बदलाव लाएं शिक्षा को अपना अधिकार बनाएं स्वयं में बदलाव हेतु अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना है तथा अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तभी सामाजिक कुरीतियों से लड़कर सामान्य बदलाव स्थापित कर पाएंगे कार्यक्रम में चोलापुर थाना मिशन शक्ति से नीतू श्रीवास्तव ने लड़कियों के अधिकार तथा उनके जीवन से जुड़ी पहलुओं पर चर्चा कर सही के साथ चलने का सलाह दी पैसे की लालच में अधिकारों को मत बेचो निजी लाभ के लिए अपने अस्तित्व को बचाएं रखो इंसानियत का भाव पैदा करो कार्यक्रम में लोक चेतना समिति से पूनम जी माला झूला निशा बंदना बंदना कुमारी सूबेदार मीरा ममता पूजा रानी समेत दर्जनों लड़कियों की भागीदारी रही कार्यक्रम का संचालन झूला ने किया धन्यवाद निशा ने दिया विषय प्रवेश माला ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)