पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना बड़ागांव पुलिस ने, ट्रक चालक को बंधक बनाकर रूपये की मांग करने वाले अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*        

Updated on: 28 October, 2026
*थाना बड़ागांव पुलिस ने, ट्रक चालक को बंधक बनाकर रूपये की मांग करने वाले अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार*         

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

     

वाराणसी- दिनांक 16.10.2023 को स्कार्पियों सवार व्यक्तियों द्वारा हूटर बजाते हुए ट्रक को पीछे से टक्टर मार दिये, जिसके बाद ट्रक चालक को ट्रक से उतारकर गाली गलौज व मारते-पीटते हुये अपनी स्कार्पियो गाड़ी मे बैठाकर रूपये की मांग करने लगे थे । उक्त के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 347/23 धारा 323/504/506/342/327 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.10.2023 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण पंकज सिंह पुत्र कमला प्रसाद सिंह व अभिषेक सिंह पुत्र रामसिंगार सिंह, निवासीगण ग्राम सीटूपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर को गिऱफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उ0नि0 विवेक त्रिपाठी चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय,उ0नि0 प्रवीण कुमार सचान,हे0का0 अश्वनी सिंह,हे0का0 अरमान आलम,का0 श्रवण कुमार,का0 अभिषेक वर्मा,का0 राहुल पाण्डेय, थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)