पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*95 बटालियन सीआरपीएफ,सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आज अस्सी घाट पर चला स्वच्छता अभियान*

03 July, 2026  |  08:03 AM
*95 बटालियन सीआरपीएफ,सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आज अस्सी घाट पर चला स्वच्छता अभियान*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। विधायक श्री सौरव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में जवानों एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्यों तथा नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू लगाते हुए अगुवाई कर रहें थें एवं 

श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली, कमांडेंट 95 बटालियन श्री अनिल कुमार बृक्ष के दिशा निर्देश में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में दशा अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे, तथा विशिष्ट अतिथि सुजय यादव सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे।

 गंगा हातिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता किये एवं अस्सी घाट पर उपस्थित सीआरपीएफ के सभी जवानों नगर निगम के सफाई कर्मियों के सदस्य गण तथा आम जनमानस को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलवाई साथ साथ लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। 

स्वच्छ भारत का पूरा करेंगे सपना, अपने कार्यो से साफ रखेंगे देश अपना। भारत विश्व गुरु बनेगा, जब भारत स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। हर नागरिक का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना। हर व्यक्ति का एक ही सपना, स्वच्छ बने भारत अपना, इसी उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 95 बटालियन के निरीक्षक रामकुमार,प्रवीण सिंह के साथ 95 बटालियन के जवानों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,नगर निगम के निरीक्षक दिवाकर पांडे व कर्मचारी आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथासृजन सामाजिक विकास न्यास के बरिष्ट सद्स्य कपीन्द्र तिवारी भी सम्लित हुए ।।।

 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)