पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*BHU ओपीडी में 8 हजार मरीज करवाते हैं सप्ताह में ईलाज : सीएमओ*

03 July, 2026  |  08:00 AM
*BHU ओपीडी में 8 हजार मरीज करवाते हैं सप्ताह में ईलाज : सीएमओ*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड एवं एमआरआई के लिए वेटिंग की शिकायत के संबंध में बताया कि अस्पताल में एम.आर.आई., यू.एस.जी., सी.सी.जी.आई. 24 घण्टा संचालित है। 

 

सर सुन्दरलाल चिकित्सा में ओपीडी में प्रतिदिन 6 से 8 हजार मरीज ज्यादा चिकित्सकीय सेवाएं लेने आते है। वाराणसी एवं वाराणसी के अन्य चिकित्सालय एवं आसपास के जिलो से रेफर किये गये मरीजों के साथ अन्य प्रदेशों के मरीज भी यहां चिकित्सा सेवाएं लेने आते है, जो कि संख्या में बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद भी आपात चिकित्सा व आपातकालीन मरीजों की एमआरआई एवं अल्ट्रासाउण्ड की जांच उसी दिन हो जाती है।

 

ईओपीडी मरीजो को जांच के लिए कोई भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। ओपीडी में आये मरीजों की अल्ट्रासाउण्ड सीमित संशाधनों में जल्द से जल्द की जाती है, परन्तु मरीजों की अत्यधिक संख्या होने के कारण उन्हे इंतजार करना पड़ता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)