पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बारिश के बीच निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, गोदौलिया क्षेत्र मे देर रात किया निरीक्षण*

Updated on: 28 October, 2026
*बारिश के बीच निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, गोदौलिया क्षेत्र मे देर रात किया निरीक्षण*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* मंगलवार की देर शाम हुई बारिश के बीच वाराणसी के नगर आयुक्त शिपू गिरी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए निकले। नगर आयुक्त ने गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदौलिया चौराहे और चितरंजन पार्क के पास लगे इलेक्ट्रानिक बोलार्ड सिस्टम(ऑटोमैटिक बैरियर) के खराब होने की जानकारी एसीपी दशाश्वमेध द्वारा देने पर उन्होंने तत्काल कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम से उसको सही करवाने की बात कही और देख रेख का जिम्मा आगे से वीडीए को देने की बात कहीं।

 

वही गोदौलिया से दशाश्वमेध के बीच बार -बार पुलिस के द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के बाद भी फिर अतिक्रमण हो जाने को लेकर नगर आयुक्त ने पटरियों पर जगह - जगह बड़े वाले गमले रखे जाने का निर्देश दिया।

 

नगर आयुक्त ने बताया कि चितरंजन पार्क के पास की खाली जगह पर नगर निगम को ओर से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जायेगा। नगर आयुक्त ने वाराणसी नगर निगम की ओर से वाराणसी ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को उठाने के लिए एक क्रेन उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)