पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान*

03 July, 2026  |  07:27 AM
*भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- भारतीय जनता युवा मोर्चा रामनगर मण्डल अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व में रामनगर मण्डल के लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल के समीप व नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह रहे युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से भारत को स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए भारत के हर नागरिक को स्वच्छता की ओर बढ़कर श्रमदान करना चाहिए अजय प्रताप सिंह ने कहा स्व महात्मा गांधी जी एवं स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के पूर्व हम सभी कार्यकर्ता नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर आम जनमानस को भारत स्वच्छ बनाने का संदेश देंगे भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से पूरे भारत में किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू साहनी मण्डल उपाध्यक्ष आलोक कुमार,शिवम दुबे,आनंद शर्मा आशीष सिंह, विश्वजीत कसेरा, उमेश मौर्या, बलिराम पांडेय,जय किशन जायसवाल, आकाश साहनी रमेश साहनी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर भाग लिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)