पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अनंत चतुर्दशी व बारावफात को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, शहर में किया गश्त, कोई नई परंपरा शुरू न करने का निर्देश*

03 July, 2026  |  07:21 AM
अनंत चतुर्दशी व बारावफात को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, शहर में किया गश्त, कोई नई परंपरा शुरू न करने का निर्देश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) व बारावफात (Baravafat) का पर्व गुरुवार को है। इसको लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। पुलिस (Police) बल ने शहर में गश्त किया। इस दौरान कमेटियों से बात की। उनसे परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी तरह की कोई नई परंपरा न शुरू करने के निर्देश दिए। 

 

अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी व बारावफात का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसे में शहर में गश्त किया गया। जहां-जहां शोभायात्रा या जुलूस निकल रहे हैं, उनके आयोजकों से वार्ता की गई। सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। 

 

उन्होंने कहा कि इसको लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफिंग कर दी गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि परंपरागत तरीके से और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)