पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*शिवपुर पुलिस टीम द्वारा तीन बाल अपचारी समेत कुल चार अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कुल 05 अदद मोटर साइकिल बरामद*

03 July, 2026  |  07:09 AM
*शिवपुर पुलिस टीम द्वारा तीन बाल अपचारी समेत कुल चार अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कुल 05 अदद मोटर साइकिल बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/ लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज तथा धरातलीय सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-426/2023 धारा 379/411/414/467/468 भा0द0वि० व मु0अ0सं0-365/2023 धारा 379/411/414 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1- विशाल उर्फ आलू पुत्र विनोद कुमार निवासी कादीपुर खुर्द थाना शिवपर वाराणसी व 03 नफर बाल अपचारियों को दिनांक- | 20.09.2023 को समय करीब 03.50 बजे सुबह पिसौर स्थित पेट्रोल पम्प थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से व निशानदेही पर कुल 05 अदद चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त विशाल उर्फ आलू ने बताया कि में छोटा मोटा काम-धंधा करता हूँ लेकिन उससे मेरा खर्चा नही चल पाता है, मेरा दोस्त (बाल अपचारी), जो मुझे जल्दी से पैसा कमाने का जरिया बताया कि बाईक चोरी करके बेचने से अच्छा लाभ मिल जाता है तब उसकी बातो में आकर और मेरे साथ के अन्य 02 दोस्त (बाल अपचारी) हम सब ने मिलकर पुरी व भवानीपुर से बाईक का चोरी कर लिया था। चोरी की मोटर साइकिल हम लोग औने-पौने दाम में बेचकर जो पैसे मिलते है उसे आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है और मिले रुपये से हम लोग अपने-अपने शौक को पूरा करते है। हम लोग पहले रेकी करते है, फिर मौका पाकर गाड़ियों को चुराते है। आज भी हम लोग चोरी की दोनों गाड़ियों के भी नम्बर प्लेट बदल कर/हटाकर तथा चेचिस नम्बर की टेम्परिंग कर बेचने के लिए ही ग्राहक की तलाश में जा रहे थे कि आप लोगो ने हमे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बाल अपचारियों/अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है और हम लोग वाराणसी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मोटर साईकिल की चोरी करते हैं। हम लोग पूर्व में भी कई गाड़िया चोरी किये थे उनमें से शेष 03 मोटर साइकिल हम लोग चुराकर विशाल उर्फ आलू के घर के बगल में रेलवे लाईन के पास सूनसान स्थान पर छिपाकर रखे हुए है और उसे भी ग्राहक मिलने पर बेचने के फिराक में थे।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह,उ0नि0 रामबालक,उ0नि० सत्यदेव,उ0नि0 सौरभ तिवारी,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,का0 मनोज पाण्डेय,का0 ज्ञानेन्द्र यादव,का0 बाल मुकुन्द मौर्या थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)