पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बलरामगंज बाजार स्थित टोल प्लाजा के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल, इलाज के दौरान हुआ मौत*

03 July, 2026  |  07:06 AM
*बलरामगंज बाजार स्थित टोल प्लाजा के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल, इलाज के दौरान हुआ मौत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- चोलापुर थाना क्षेत्र के बलरामगंज बाजार स्थित टोल प्लाजा के समीप बुद्धवार दोपहर को जौनपुर जनपद के मुढैला बरईछ निवासी युवक की सड़क हादसे मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के मुढैला बरइछ निवासी युवक संतोष यादव 35 वर्ष पुत्र तिलक धारी यादव की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। संतोष यादव गम्भीर रुप से घायल हो गया।घायल संतोष यादव को स्थानीय लोगो की मदद से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।जहां घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। संतोष यादव के परिजनो को मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक संतोष यादव को तीन बच्चे है । मृतक संतोष यादव कुछ ही दिन पहले मुम्बई से कमाकर घर लौटा था।चोलापुर पुलिस शव को कब्जे में ले विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)