पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कचहरी चौराहे के पास मोटर साइकिल पर रखा सिगरेट से भरा बैग चोरी करने वाले 03 शातिर चोर थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  07:01 AM
*कचहरी चौराहे के पास मोटर साइकिल पर रखा सिगरेट से भरा बैग चोरी करने वाले 03 शातिर चोर थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*कब्जे से चोरी गये 451 अदद सिगरेट के पैकेट, बिक्री का कुल 3000/- रु0 नगद व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-421/23 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. विक्रम भंवर सिंह राजपुत पुत्र भवर सिंह राजपुत निवासी सेक्टर 12 थाना रबाले जिला थाणे महाराष्ट्र, 2. अभिजीत तुलसी दास बिटकर पुत्र तुलसीदास बिटकर निवासी-सेक्टर-19 दत्ता नगर थाना- पुणे, जिला- थाणे महाराष्ट्र व 3 अंकुश अजय साहनी पवार पुत्र अजय साहनी निवासी- पिम्परी चिन्चोड रामनगर | झोपडपट्टी सजवन कम्पनी के सामने थाना पिम्परी जिला पुणे महाराष्ट्र को आज दिनांक 18.09.2023 को समय करीब 03.30 बजे टकटकपुर गैस गोदाम के पीछे मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित माल 451 अदद सिगरेट की डिब्बी, बिक्री का कुल 3000/- रुपया नगद व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक-23.08.2023 को कचहरी चौराहा वाराणसी के पास से मोटर साईकिल पर रखा सिगरेट से भरा बैग हम लोग चोरी कर लिए थे, जिसमे से कुछ माल हम लोगो ने घुम- घाम कर अज्ञात व्यक्तियों को बेच दिया है और हमारे पास से जो पैसा बरामद हुआ है वह चोरी के बेचे हुए सिगरेट का है। इस बचे हुए माल को बेचने की फिराक में थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि० अरुण प्रताप सिंहl,उ0नि0 आदित्य सिंह,उ0नि0 हर्षमणि त्रिपाठी,उ0नि0 विजय कुमार चौधरी,उ0नि0 राकेश कुमार,हे0का0 अखिलेश कुमार यादव,का0 सचिन मिश्रा,का0 अंकित मिश्रा,का0 राजेन्द्र सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)