पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थानाध्यक्ष ने दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल*

03 July, 2026  |  06:56 AM
*थानाध्यक्ष ने दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी। विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने नई पहल करते हुए दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल उपहार स्वरूप दिया है। लालपुर पांडेयपुर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मिशन समाज सेवा संस्था के सहयोग से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग भाई सोनू कुमार को ट्राई साइकिल उपहार स्वरूप दिया गया है। जिससे यह व्यक्ति अपने जीविका पार्जन हेतु बिस्कुट, नमकीन आदि रखकर बेचेगा। इस अवसर पर लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चौकी प्रभारी लालपुर शशि प्रताप सिंह, डंपी तिवारी बाबा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)