पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सृजन सामाजिक विकास न्यास के सौजन्य से 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किसानों में बाटे फलदार पौधे*

03 July, 2026  |  06:50 AM
*सृजन सामाजिक विकास न्यास के सौजन्य से 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किसानों में बाटे फलदार पौधे*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- सीडीओ वाराणसी श्री हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार आज वी पैक्स के सदस्य के रूप में किसनो को कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी द्वारा सदस्य बनाया गया आज दिनांक 16 /9 /2023 को मेरा माटी मेरा देश के तहत कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी के कैंपस में काशी विद्यापीठ ब्लॉक के किसनो जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों को आम अमरूद नींबू आवाला कटहल आदि के पौधे वितरित कर उनको वी फैक्स का मेंबर बनाया गया तथा मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मौर्या जिला अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ रेंज चंदौली,सुजय कुमार यादव सहायक कमांडेंट 95 बटालियन सीआरपीएफ थे ।अपर जिला सहकारी अधिकारी मनोज सिंह , तथा शाखा प्रबंधक कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर सृजन संस्था के अध्यक्ष एवं कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने सीआरपीएफ के जवानों तथा महिला पुरुष कृषकों के साथ घर-घर से मिट्टी जूटाकर कलश में डाला गया जो यहां से पीएमओ दिल्ली भेजा जाएगा और कृषको के लाभ के लिए उन्हें सहकारिता का सदस्य बनाकर सब्जियों के बीच पौधे एवं कंपोस्ट खाद आदि रजिस्ट्रेशन कराकर वितरित किए गए जिसमें मुख्य रूप से कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह, डायरेक्टर अनुपमा सिंह, प्रियका तुषार आनन्द यादव संस्था के सदस्य ने अपनी भागीदारी निभाई तथा सीआरपीएफ के प्रवीण सिंह की पूरी टीम ने भारत माता का जयकारा लगाते हुए अपनी अपनी भागीदारी निभाई मुख्य अतिथि पूनम मौर्या जी ने सभी कृषक बंधुओ एवं सेवा के जवानों को धन्यवाद देते हुए कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी का प्रशंसा की और बताया कि इस तरह कृषक समाज को आगे बढ़ाने हेतु कृषक उत्पादक संगठन टिकरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी रहेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)