पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*भारत विकास परिषद आस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान संपन्न*

03 July, 2026  |  06:48 AM
*भारत विकास परिषद आस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान संपन्न*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी में भारत विकास परिषद् आस्था शाखा द्वारा लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे सुबह 10 बजे आयोजित की गई, जिसमे वराणसी शहर के 5 विद्यालयो के बच्चों ने सहभागीता की.

इस प्रतियोगिता में असिस्टेंट प्रोफेसर कला संकाय बी एच यू के डॉक्टर राकेश कुमार और डॉक्टर श्यामा कुमारी जी उपस्थित हो कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की! 

सभी विद्यालयो के बच्चों ने हिंदी व संस्कृत के गीतों की प्रस्तुति की! 

तत्पश्चात निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार वाराणसी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान , इंटरनेशनल हिंदू स्कूल द्वितीय, व हैप्पी मॉडल स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को आस्था परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया, एवं सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया! 

राजेश सोनी जी, रमेश कुमार, अविनिश सिंह, सचिव विजया श्रीवास्तव, दिनेश यादव, विनोद मिश्रा, स्कूल के संगीत शिक्षक माधवी मिश्रा, उपस्थित रहे कार्यक्रम के संचालन व देखरेख सरिता विश्वकर्मा ने किया

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)