पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी से वेरावल के बीच चलेगी ट्रेन, विश्वनाथ धाम से सीधे जुड़ेगा सोमनाथ धाम* 

03 July, 2026  |  06:30 AM
*वाराणसी से वेरावल के बीच चलेगी ट्रेन, विश्वनाथ धाम से सीधे जुड़ेगा सोमनाथ धाम* 

संबाद दाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* विश्वनाथ धाम से सोमनाथ धाम अब सीधे जुड़ेगा। वाराणसी से वेरावल (गुजरात) के लिए नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 11 सितंबर को वेरावल स्टेशन से से विशेष ट्रेन चलाकर उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बनारस जंक्शन (मड़वाडीह) के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं वेरावल से हर सोमवार को ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 

 

 बनारस-वेरावल एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को प्रारंभिक स्टेशन बनारस से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। प्रयागराज के रास्ते इटावा, आगरा फोर्ट, रतलाम, छायापुरी, अहमदाबाद व जूनागढ़ होते हुए अगले दिन सुबह वेरावल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12945 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक सोमवार को प्रारंभिक स्टेशन वेरावल से सुबह 4.15 बजे होगा। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग से दूसरे दिन दोपहर 2.35 बजे बनारस स्टेशन आएगी। 

 

24 बोगियों वाली ट्रेन में एसी तीनों श्रेणी, स्लीपर, साधारण कोच समेत पेंट्रीकार आदि लगाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से सोमनाथ के लिए सीधी ट्रेन के परिचालन से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)