पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*इंस्पेक्टर - दरोगा की पीकैप बनी सुरक्षा का हथियार*  

28 October, 2026  |  06:35 PM
*इंस्पेक्टर - दरोगा की पीकैप बनी सुरक्षा का हथियार*  

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *लखनऊ* जब सैंया भय कोतवाल तो डर काहे का... उपरोक्त कहावत अक्सर लोगो की ज़ुबान पर सुनी जाती है !दरअसल मामला गंभीर है , अक्सर फोर व्हीलर में आगे शीशे के पास पुलिस की पीकैप रखी नज़र आती है ! अक्सर ऐसी गाड़ियों को पुलिस बिना चेक किये जाने देती है! संबंधित अफसर के घर-परिवार , रिश्तेदार, दोस्त-यार फोर व्हीलर्स में पीकैप रखकर टोल टैक्स या किसी भी तरह की पुलिस चेकिंग से बचने के लिए करते है और आसानी से पुलिस को चकमा देकर निकल जाते है ! IPC की धारा -288 ( झूठ-मूठ का लोकसेवक बनना ) जो कि एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है !आज चारबाग़ में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ऐसी ही तीन फोर व्हीलर का चालान डायरेक्शन टू लॉ धारा - 179 के अंतर्गत किया गया जो सीतापुर,कानपुर बरेली की थी !पकड़े जाने पर किसी ने खुद को इंस्पेक्टर-दरोगा का रिश्तेदार बताया तो किसी ने कहा मेरे दोस्त है !यही नही आम लोगो ने पुलिस के हूटर भी लगा रखे है जिसका दुरूपयोग जमकर किया जाता है !आमजनमानस ऐसे लोगो से भयभीत होते है ! ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही कब होगी ?

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)