पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा थाना रामनगर पर जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश व थाने का किया निरीक्षण*

28 October, 2026  |  06:36 PM
समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा थाना रामनगर पर जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश व थाने का किया निरीक्षण*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- शासन की मंशा के अनुरूप जनसस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दिनांक 09-09-2023 को । समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामनगर पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी आर एस ) गौतम द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।समाधान दिवास की समाप्ति के उपरांत पुलिस उपायुक्त, काशी जोन द्वारा थाने का औचक निरीक्षण भी किया गया। जिसमें सर्वप्रथम थाने के प्रशासनिक भवन, बैरक, आवास एवं भोजनालय व थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा आवश्यक साफ-सफाई हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर एवं हेड मुहर्रिर को निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त थाने के अभिलेखों रजिस्टर इत्यादि को चेक किया गया तथा थाने पर नियुक्त आरक्षीगण व उप- निरीक्षणगण के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित कर्मचारीगणों की समस्या सुनी गयी तथा महिलाओं की सुरक्षा 'के प्रति सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं यथा महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन-1090, के कर्तव्यों से अवगत कराते हुए आम जनमानस में जागरुकता लाये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध तथा साइबर क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में समस्त कर्मियों को निष्ठा / सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने हेतु बताया गया ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)