पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बड़ागांव पुलिस ने क्राइम एण्ड कन्ट्रोल, कमाण्ड सेन्टर सिगरा की सहायता से लूट की घटना का किया सफल अनावरण* 

03 July, 2026  |  06:21 AM
*बड़ागांव पुलिस ने क्राइम एण्ड कन्ट्रोल, कमाण्ड सेन्टर सिगरा की सहायता से लूट की घटना का किया सफल अनावरण* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 25.08.2023 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत इंग्लिशिया लाइन के पास से जलालुद्दीन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आटो से ले जाकर मारपीट व लूट-पाट कर हरहुआ के पास फेक दिया गया था। वादी के तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0स0-284/ 23 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा घटना का सफल अनावरण करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागांव को टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 06.09.2023 को थाना बड़ागांव की पुलिस टीम द्वारा क्राइम एण्ड कन्ट्रोल, कमाण्ड सेन्टर, सिगरा की सहयोग से घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर हरहुआ प्राईमरी स्कूल के पास से घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण शमसाद खान उर्फ सद्दाम पुत्र शेर खान उर्फ वारिस खान, नि0 सूजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर, वाराणसी व अतहर अली पुत्र हैदर अली, नि0 ग्राम व पोस्ट सिकन्दरपुर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 25000/- रूपया नकद, 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद पासबुक, 01 अदद जियोनी कीपैड मोबाइल फोन, 02 अदद बाना, 01 अदद जरी (3 पीस). 01 अदद दुपट्टा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष श्री राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 श्री विवेक त्रिपाठी चौकी प्रभारी हरहुआ थाना बड़ागाँव वाराणसी कमिश्नरेट । उ0नि0 श्री प्रशान्त पाण्डेय,उ0नि0 श्री गौरव कुमार सिंह थाना बड़ागाँव वाराणसी कमिश्नरेट,क्राईम एण्ड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर सिगरा की पुलिस टीम मे का0 मनीष कुमार बघेल क्राईम एण्ड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर सिगरा,का० सन्तोष पासवान सर्विलान्स सेल,उ0नि0 श्री विशाल सिंह,हे०का अरमान आलम,का0 श्रवण कुमार,काo अभिषेक वर्मा थाना बड़ागाँव वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)