पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

Russia Ukraine War: यूक्रेन में बाजी हार रहा है रूस? जंग के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने किया चौंकाने वाला ऐलान

Updated on: 28 October, 2026
Russia Ukraine War: यूक्रेन में बाजी हार रहा है रूस? जंग के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने किया चौंकाने वाला ऐलान

Ukraine Crisis: रूसी रक्षा मंत्रालय की इस घोषणा यूक्रेनी सेना को यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के रूसी प्रयास को विफल करने के बाद से यूक्रेनी सेना की सबसे बड़ी सफलता माना जा सकता है.

Russia Ukraine War Updates: रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने शनिवार को कहा कि वह यूक्रेन (Ukraine) के खारकीव (Kharkiv) में दो जगहों से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है. गौरतलब है कि इन दोनों क्षेत्रों में पिछले सप्ताह यूक्रेन के सैनिकों ने काफी बढ़त हासिल कर ली है. लगभग सात महीने से जारी युद्ध में इस घटनाक्रम को राजधानी कीव पर कब्जा करने के रूसी प्रयास को विफल करने के बाद से यूक्रेनी सेना की सबसे बड़ी सफलता माना जा सकता है.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनशेंकोव ने बताया कि बालक्लीया (Balakliya) और इज्यूम (Izyum) इलाकों से सैनिकों की तैनाती दोनेस्क क्षेत्र में फिर से जाएगी. गौरतलब है कि खारकीव में इज्यूम रूसी सेना का महत्वपूर्ण ठिकाना था. बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बालक्लीया के निवासी यूक्रेन सेना के अंदर आ जाने से खुशी मनाते हुए नजए आए.

रूस ने सैनिकों को बुलाने की बताई यह वजह
प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व यूक्रेन के एक हिस्से ‘‘दोन्बास को मुक्त कराने के लिए विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के मकसद से’’ यह कदम उठाया गया है. गौरतलब है कि रूस इस क्षेत्र पर अपना सम्प्रभु अधिकार होने का दावा करता है.

सैनिकों को वापस बुलाने और उनके दोन्सेक में उनकी फिर से तैनाती के पीछे बताया गया यह कारण बिलकुल वैसा ही है जैसा कि रूस ने कीव (Kyiv) से सैनिकों को वापस बुलाते समय इस साल की शुरूआत में दिया था.

यूक्रेनी अधिकारियों ने किया था यह दावा
यूक्रेन के अधिकारियों ने इससे पहले शनिवार को खारकीव क्षेत्र में रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में बड़ी बढ़त हासिल करने का दावा करते हुए कहा था कि यूक्रेनी सैनिकों ने इज्यूम की महत्वपूर्ण आपूर्ति काट दी.

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)