पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ कोच रेस्टोरेंट, मां वैष्णव देवी के दर्शन के साथ मिलेगा बनारसी व्यंजन का स्वाद*

Updated on: 28 October, 2026
*कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ कोच रेस्टोरेंट, मां वैष्णव देवी के दर्शन के साथ मिलेगा बनारसी व्यंजन का स्वाद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* जनपद में रेलवे के द्वारा दूसरा कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ सोमवार को किया गया। बनारस रेलवे स्टेशन के बाद कैंट रेलवे स्टेशन (Cantt Railway Station) पर कोच रेस्टोरेंट (Coach Restaurant) की सुविधा अब वाराणसी आने वाले पर्यटकों को मिलने लगा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए कोच रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी भोजन और बनारसी व्यंजन को परोसा जा रहा है। खास बात यह है, कि रेस्टोरेंट के पास माता वैष्णव देवी (Mata Vaishnav Devi) का मंदिर स्थापित किया गया है, जो धार्मिक नगरी आने वाले लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

 

 

कोच रेस्टोरेंट के अंदर बनारसी व्यंजन और शाकाहारी भोजन के स्वाद यात्री शहनाई की धुन के साथ परोसा जा रहा है। कोच रेस्टोरेंट में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की झलकियां यात्रियों को आकर्षित कर रही है। सर्कुलेटिंग एरिया के नए यात्री हाल में अनारक्षित टिकट खिड़की के पास कोच रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। कोच रेस्टोरेंट में यात्रियों के बैठने और भोजन की व्यवस्था है। रेस्टोरेंट में काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर की कलाकृतियां लगाई गई हैं, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

 रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे यात्रियों के साथ ही शहर के अन्य लोग भी कोच रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। यह 24 घंटे खुला है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों के साथ आम लोगो की सुविधा के लिए कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में करीब 3 महीनो का समय लगा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)