पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मे किसानो ने किया जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन_*

03 July, 2026  |  05:23 AM
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मे किसानो ने किया जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन_*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

रोहनिया/वाराणसी। मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय "मुन्ना" के नेतृत्व मे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सैकड़ो किसानो ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से पीड़ित बैरवन, करनाडाड़ी, मोहनसराय एवं मिल्कीचक के किसान अपने खेतो से गेदे और गुलाब का फूल चुनकर सुबह तोड़े और माला बनाकर बैरवन मोहनसराय पंचायत भवन के पास इकठ्ठा होकर सुबह 10 बजे जुलूस बनाकर नारेबाजी करते हुए लहुरावीर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निवास स्थान पहुंचे और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किये।अजय राय ने कहा कि प्रधान मंत्री के संसदीय क्षेत्र मे 2013 कृषि कानून का खुला उल्लंघन कर सरकार किसानो पर दमनात्मक कार्यवाई कर रही है जिसका मुहतोड जबाब कांग्रेस पार्टी किसानो को लामबंद करके देगी।मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर के किसानो के तरफ से माननीय उच्चतम न्यायालय मे दाखिल मुकदमे की मजबूत पैरवी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अधिवक्ता करेगे और किसानो को हक अधिकार दिलवाकर प्रधान मंत्री के किसान विरोधी चेहरे को पूरे देश मे दिखाकर उनका असली चेहरा ऊजागर करेगी। किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय "मुन्ना" ने कहा कि किसानो के हक अधिकार के लिये जमीनी संघर्ष करने वाले धरती पुत्र को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की बागडोर देकर हम किसानो का सम्मान किया है।अब सत्ता के मदहोश मे किसानो के वैधानिक हक हकूक का हनन अपने पूंजीपति मित्रो के लिये जो वाराणसी मे गुजराती गैंग सरकार के संरक्षण मे कर रहा था उस पर निश्चित ही विराम लगेगा। स्वागत एवं अभिनंदन करने वालो मे प्रमुख रूप से कृष्ण प्रसाद "छेदी पटेल", मेवा पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, विजय नरायण वर्मा, राहुल पटेल, उदय प्रताप, अवधेश प्रताप पटेल, रतन पटेल, राजेन्द्र पटेल, नंदलाल पटेल, दिनेश पटेल, विकास पटेल,रोहित पटेल, आकाश पटेल, सतीश पटेल,राजेश पटेल, बंटी पटेल,राम नारायन पटेल,प्रेम पटेल,राकेश पटेल सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)