पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डीआईजी संतोष सिंह हुए सेवानिवृत्त अधिवक्ताओं,पत्रकारों द्वारा पुष्पगुच्छ,मोमेंटो देकर दी भावभीनी विदाई

03 July, 2026  |  04:54 AM
डीआईजी संतोष सिंह हुए सेवानिवृत्त अधिवक्ताओं,पत्रकारों द्वारा पुष्पगुच्छ,मोमेंटो देकर दी भावभीनी विदाई

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

*वाराणसी।* कमिश्नरेट वाराणसी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह आज पुलिस सेवा से रिटायर हो गये।इस दौरान पत्रकारों और युवा महिला अधिवक्ता रितु पटेल,अंकिता सिंह,मुस्कान,सुधा,नीलू आदि ने शिष्टाचार मुलाकात कर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के लंबी आयु की कामना की बधाई दी।ज्ञातव्य हो कि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह इससे पूर्व वाराणसी में सीओ कोतवाली व एसपी सिटी के पद पर अपने सफल सेवाएं दे चुके है। इन्होंने अपना जीवन दुसरो की सेवा में देकर एक पहचान बना ली। पत्रकारों से संवाद के दौरान कहा कि हमारे सफलता के पीछे पत्रकार भाइयों का बराबर सहयोग मिलता रहा। मेरा प्रयास रहा कि इनके साथ बेहतर संवाद,बेहतर समन्वयन और बेहतर सहयोग की सफल भावना बनी रहे। जो भी प्यार जनता जनार्दन व शुभेक्षुओ का मिला उसे जीवन भर नहीं भुला पाऊंगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)