पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*ग्रामचौपाल ग्राम के विकास का आईना है:*

Updated on: 28 October, 2026
*ग्रामचौपाल ग्राम के विकास का आईना है:*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*बृक्ष परमार्थ के जीते जागते प्रमाण हैं।

 

 *हरहुआ*।

"पेड़ ,पानी, मिट्टी और हवा की गुणवत्ता को सुधारते हैं और पर्यावरण को बेहतर बनाते हैं। पौधे हमें दुनिया की सबसे अमूल्य चीज देते हैं जो कि आक्सीजन हैं। सही मायने में वृक्ष परमार्थ के जीते जागते प्रतीक हैं "उक्त बाते शुक्रवार को स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में आयोजित जनचौपाल में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कही। 

           शुक्रवार को हरहुआ विकासखंड के दो ग्राम पंचायत वाजिदपुर और बेरवां में ग्राम की समस्या और ग्राम में समाधान विषय पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। वाजिदपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव और संयोजन एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने किया। 

 

चौपाल में सचिव गौरव विश्वकर्मा और संजय गुप्ता ने जन्म मृत्यु पंजीयन, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, एकल पाइप पेयजल योजना जैसी शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के विषय मे जानकारी दी। 

तकनीकी सहायक कृषि बच्चूलाल ने सोलर पंप योजना और जैविक खाद के संबंध मे लोगों को जागरूक किया। 

 

पंचायत सहायक मनीष कुमार यादव और अनिता देवी को मौके पर आए शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज़ कर निस्तारित करने का निर्देश दिया । 

 

मीरा देवी और जड़ावती ने आवास न मिलने की शिकायत की जिस पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने लक्ष्य प्राप्त होने पर जांचोपरांत आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया। 

 

चौपाल मे प्रधान संघ अध्यक्ष लालमन यादव, सूचना मंत्री प्रधान संघ आशीष राजभर ,अजय सिंह अंजनी श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

(फोटो)

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)