पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अंडर ग्राउन्ड बिजली केबल चोरी करनें वाले अभियुक्त को थाना लक्सा, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद*

03 July, 2026  |  03:52 AM
*अंडर ग्राउन्ड बिजली केबल चोरी करनें वाले अभियुक्त को थाना लक्सा, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध प्रभारी निरीक्षक थाना लक्सा के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 43/2023 धारा 379,411 भादवि थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त आजाद पुत्र दोष मुहम्मद निO तरैथा थाना रामगढ जिला भभुआ बिहार उम्र 21 वर्ष को सिद्धगिरी बाग के मौलवी बाग चौराहा के पास से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से 4 केवल 77 हाथ लम्बी, एक कुदाल, एक फरसा एक ITEL कम्पनी की कीपैड मोबाइल व एक रेडर्मी कम्पनी की एण्ड्रायड मोबाइल व 5700 रुपये को बरामद किया गया। थाना लक्सा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष पटेल,उ0नि0 घनश्याम गुप्ता,हे0मु0 कपिलदेव सोनकर, पीआरडी महताब अंसारी थाना लक्सा कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)