पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जीवन में सबसे महत्वपूर्ण योगदान हमारे गुरुओं का होता है:- सुरेश सिंह गौतम*

Updated on: 28 October, 2026
*जीवन में सबसे महत्वपूर्ण योगदान हमारे गुरुओं का होता है:- सुरेश सिंह गौतम*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में उपस्थित महाविद्यालय के सरंक्षक व किसान इंटरमीडिएट कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश सिंह गौतम ने छात्राओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व, महर्षि वेदव्यास की जीवन व कृतित्व आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि गुरु के हाथों ही समाज का बागडोर होता है।वैसे हमे संवेशनशील बनना चाहिए।साथ ही अपने आचरण व व्यवहार को ऐसे बनाए रखना चाहिए, ताकि सामने वाला प्रभावित हो सके।आज हम जीवन में जो कुछ भी हासिल कर रहे हैं इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान हमारे गुरुओं का है। हमें नैतिक के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान दिया जिसका हम अपने जीवन में उपयोग कर आगे बढ़ रहे हैं। गुरुओं के द्वारा बताई हुई बातें हमारे लिए एक अमूल्य संपदा है जो कभी खत्म नहीं होता है। जिन गुरुओं ने हमें एक श्रेष्ठ मानव बनाया उनकी दी गई शिक्षा का मोल हम कोई भी मूल्य देकर नहीं चूका सकते हैं। यह अमूल्य है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्या डॉ. रिंकी सिंह, डॉ आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, स्नेहा, मुकेश, अमृता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव समेत छात्राएं उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)