पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*रोहनिया पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने वाले कुल पाच जुआरी गिरफ्तार, मौके से 52 ताश के पत्ते, कुल 18000/- रुपए, 2 मोबाईल फोन व 02 बाइक बरामद*

Updated on: 27 October, 2026
*रोहनिया पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने वाले कुल पाच जुआरी गिरफ्तार, मौके से 52 ताश के पत्ते, कुल 18000/- रुपए, 2 मोबाईल फोन व 02 बाइक बरामद*

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा कुल 05 अभियुक्तगण 1- दीपक कुमार गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी-बीकापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी 2 - मनोज कुमार प्रजापति पुत्र शंकर प्रजापति निवासी-बीकापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी 3- शिवकुमार विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम विश्वकर्मा निवासी-बीकापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी 4-अजय कुमार वर्मा पुत्र परमानन्द निवासी- बीकापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी व 5- विनोद पटेल पुत्र सोमनाथ निवासी बसन्तपट्टी थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को घेराबन्दी करके बीकापुर रेलवे क्रासिंग के बगल बगीचे में जुआ खेलते समय दिनांक- 02/07/2023 को समय करीब 18.50 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से ताश के 52 पत्ते, माल फड़ 8000/-रुपये, जामा तलाशी से 10000/- रुपये नगद, 02 अदद मोबाइल व 02 अदद मोटर साईकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0198/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हरिकेश सिंह,का0 मनोज कुमार,का० रंजीत यादव थाना रोहनिया कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)