पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*इनर व्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ ने चिकित्सकों को किया सम्मानित*

Updated on: 28 October, 2026
*इनर व्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ ने चिकित्सकों को किया सम्मानित*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

*वाराणसी।* राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (1जुलाई) के अवसर पर इनरव्हील क्लब आँफ वाराणसी नार्थ द्वारा एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल आईएमएस, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में चिकित्सकों के अतुलनीय सेवा भाव को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता डोंगरे ने प्रोफेसर डॉ जया चक्रवर्ती पूर्व विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग, नोडल अधिकारी एआरटी सेंटर एवं कार्यक्रम निदेशिका सीओई इन (एचआईवी केयर) बीएचयू, एआरटी सेंटर की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुराधा जौहरी, एआरटी सेंटर की मेडिकल ऑफिसर डॉ अर्चना सिंह एवं एआरटी सेंटर के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉ मनोज तिवारी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और कहा कि चिकित्सा पुनीत एवं ईश्वरी कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजनी मिश्रा, विशाल कटिहार, पवन कुशवाहा, अनिल सिंह, सुनील सिंह, अमरजीत सिंह, शिप्रा चटर्जी, अनुश्री पाठक व बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन इनरव्हील क्लब आफ वाराणसी नार्थ की भारती मिश्रा ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)